छ.ग. महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा | दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 | महत्वपूर्ण मॉडल प्रश्नोत्तरी

दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961

छ.ग. महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2021 प्रश्नोत्तरी | दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961  महत्वपूर्ण मॉडल प्रश्नोत्तरी |छ.ग. महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2021 प्रश्नोत्तरी 

छ.ग. महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा  2021 प्रश्नोत्तरी (mahila paryavekshak bharti pariksha 2021): छ.ग. महिला पर्यवेक्षक परीक्षा से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, छ.ग. व्यापम महिला पर्यवेक्षक भर्ती प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रश्नोत्तरी.

छ.ग. महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा  2021 प्रश्नोत्तरी की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियो के लिए हुने एक विशेष प्रश्नोत्तरी श्रृंखला शुरू की है यह पोस्ट उस श्रृंखला का 6वा पोस्ट है. इसे पहले हमने 5 पोस्ट पहले इस वेबसाइट cgvyapamgkquiz में डाल चुके है.

छ.ग. महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा  2021 प्रश्नोत्तरी के इस पोस्ट में हमने दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961  से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया है जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. छ.ग. महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा इस पोस्ट में कुल 25 प्रश्नों को शामिल किया गया है.

Table of Contents

छ.ग. महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा | दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 | महत्वपूर्ण मॉडल प्रश्नोत्तरी

Q1. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 कब अधिनियमित हुआ?

A. 1 फरवरी 1961 को

B. 5 जून 1961 को

C. 20 मई 1961 को

D. 20 दिसम्बर 1961 को

C. 20 मई 1961 को

Q2. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 पूरे भारत मे कब लागू किया गया?

A. 1 जून 1961 में

B. 1 जुलाई 1961 में

C. 10 दिसंबर 1961 में

D. उपरोक्त में से कोई नही

B. 1 जुलाई 1961 में

Q3. दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961(Dowry Prohibition Act,1961) का मुख्य उद्देश्य है?

A. दहेज (Dowry) लेने पर प्रतिबंध करना

B. दहेज (Dowry) देने पर प्रतिबंध लगाना

C. A और B दोनों

D. दहेज (Dowry) लेने और देने के लिए विधि बनाना

C. A और B दोनों

Q4. कोई महिला अपने विवाह के कितने वर्ष के भीतर असामान्य परिस्थितियों में मर जाती है तो उसे दहेज मृत्यु माना जाएगा?

A. 3 वर्ष

B. 5 वर्ष

C. 7 वर्ष

D. 10 वर्ष

C. 7 वर्ष

Q5. दहेज की संपत्ति स्त्री के मृत्यु के बाद जो कि विवाह से 7 वर्ष के अंदर हो गई हो, तब किसे अंतरित होगी?

A. माता-पिता को

B. यदि संतान है तो उसे

C. A और B दोनों को

D. पति को

C. A और B दोनों को

Q6. दहेज प्रतिषेध अधिनियम,1961 के अंतर्गत अपराधों का संज्ञान कौन कर सकता है?

A. दहेज प्रतिषेध अधिकारी

B. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट या महानगर मजिस्ट्रेट

C. द्वितीय श्रेणी मजिस्ट्रेट

D. उपरोक्त में से कोई नही

B. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट या महानगर मजिस्ट्रेट

Q7. दहेज अपराध की विवेचना किसके द्वारा की जाती है?

A. थाना प्रभारी

B. निरीक्षक रैंक के थाना प्रभारी

C. पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी

D. उपरोक्त में से कोई नही

C. पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी

Q8. दहेज प्रतिषेध अधिनियम,1961 में दहेज के संबंध में असत्य कथन कौन सा है?

A. विवाह के पक्षकार द्वारा संपत्ति लेना व देना दहेज कहलाता है।

B. मेहर दहेज की परिभाषा में आता है।

C. पक्षकार के माता-पिता द्वारा दहेज लेना दहेज कहलाता है।

D. विवाह के अवसर पर एक पक्षकार द्वारा दूसरे पक्ष की संपत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति देना दहेज कहलाता है।

B. मेहर दहेज की परिभाषा में आता है।

Q9. दहेज लेना एवं देना किस विधि के अंतर्गत अपराध है?

A. दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961

B. घरेलू हिंसा अधिनियम

C. भारतीय दण्ड संहिता

D. उपरोक्त में से कोई नही

C. भारतीय दण्ड संहिता

Q10. दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 5 के अंतर्गत दो व्यक्तियों के बीच अपनी मर्जी से दहेज के लेन देन के लिए किया गया करार होगा?

A. अवैध

B. वैध

C. शून्य

D. शुन्यकर्णीय

C. शून्य

Q11. किस धारा के अंतर्गत दहेज प्रतिषेध अधिकारी की नियुक्ति होती है?

A. धारा 8

B. धारा 8 (क)

C. धारा 8 (ख)

D. धारा 9

C. धारा 8 (ख)

Q12. दहेज मांगना या दहेज लेने और देने की मांग करना दहेज प्रतिषेध अधिनियम की किस धारा में दंडनीय अपराध है?

A. धारा 3

B. धारा 4

C. धारा 6 

D. धारा 2

B. धारा 4

Q13. दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसे प्रदान की गई है?

A. केंद्र सरकार को

B. राज्य सरकार को

C. उच्च न्यायालय को

D. A और B दोनों को

D. A और B दोनों को

Q14. दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अंतर्गत दहेज लेने व देने के लिए कितनी सज़ा का प्रावधान है?

A. पांच वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना

B. तीन वर्ष का कारावास और पंद्रह हजार रुपये जुर्माना

C. पांच वर्ष का कारावास और पंद्रह हजार रुपये जुर्माना या दहेज की राशि जो भी अधिक हो

D. न्यनतम दो वर्ष अधिकतम पांच वर्ष का कारावास

C. पांच वर्ष का कारावास और पंद्रह हजार रुपये जुर्माना या दहेज की राशि जो भी अधिक हो

Q15. दहेज माँगना, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 में अपराध है जिसके लिए न्यनतम कितनी सजा है?

A. न्यनतम एक वर्ष का कारावास

B. न्यनतम छः माह का कारावास

C. न्यनतम दो वर्ष का कारावास

D. इनमें से कोई नही

B. न्यनतम छः माह का कारावास

Q16. दहेज माँगने के लिए दहेज प्रतिषेध अधिनियम में कितना दण्ड दिया जा सकता है?

A. न्यनतम छः माह अधिकतम दो वर्ष या तीन वर्ष या दस हजार रुपये जुर्माना

B. न्यनतम एक वर्ष अधिकतम पांच वर्ष और पंद्रह हजार रुपये जुर्माना

C. न्यनतम छः माह का कारावास अधिकतम दो वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना

D. न्यनतम छः माह का कारावास अधिकतम पांच वर्ष का कारावास

C. न्यनतम छः माह का कारावास अधिकतम दो वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना

Q17. दहेज संबंधी विज्ञापन प्रकाशित करवाने पर अधिकतम कितनी सजा दी जा सकती है?

A. तीन वर्ष का कारावास

B. दो वर्ष का कारावास

C. पांच वर्ष का कारावास

D. छः माह का कारावास

C. पांच वर्ष का कारावास

Q18. दहेज लेने व देने का करार शून्य होगा, इस प्रकार का प्रावधान दहेज प्रतिषेध अधिनियम की किस धारा में है?

A. धारा 5

B. धारा 6

C. धारा 7

D. धारा 8

A. धारा 5

Q19. दहेज प्रतिषेध अधिनियम में अपराधों का संज्ञान लेने के संबंध में गलत कथन कौन सा है?

1. अपराध का संज्ञान महानगर मजिस्ट्रेट द्वारा लिया जाता है

2. व्यथित व्यक्ति द्वारा परिवाद प्रस्तुत करने पर अपराध का संज्ञान नही लिया जा सकता

3. कोई मान्यता प्राप्त संस्था या संगठन द्वारा परिवाद प्रस्तुत करने पर संज्ञान लिया जाता है

4. मजिस्ट्रेट स्वयं की जानकारी के आधार पर अपराध का संज्ञान नही ले सकता

A. 1,2,4

B. 2,3

C. 1,2,3,4

D. 2,4

D. 2,4

Q20. दहेज प्रतिषेध अधिनियम में अपराध किस प्रकृति के होते है?

A. संज्ञेय, जमानतीय व शमनीय

B. असंज्ञेय, अजमानतीय व अशमनीय

C. असंज्ञेय,अजमानतीय व शमनीय

D. संज्ञेय,अजमानतीय व अशमनीय

D. संज्ञेय,अजमानतीय व अशमनीय

Q21. दहेज प्रतिषेध अधिनियम में राज्य सरकार द्वारा नियम बनाने की शक्ति किस धारा में निहित है?

A. धारा 8

B. धारा 8 (क)

C. धारा 9

D. धारा 10

D. धारा 10

Q22. दहेज प्रतिषेध अधिकारी की नियुक्ति कौन कर सकता है?

A. केंद्र सरकार

B. राज्य सरकार

C. समुचित सरकार

D. इनमें से कोई नही

B. राज्य सरकार

Q23  दहेज प्रतिषेध अधिकारी के कार्यो के संबंध में गलत कथन कौन सा है?

A. दहेज प्रतिषेध अधिकारी को पुलिस अधिकारी की शक्तियां दी जा सकती है।

B. दहेज प्रतिषेध अधिकारी का कार्य दहेज का निवारण करना होता है।

C. दहेज प्रतिषेध अधिकारी द्वारा दहेज संबंधी अपराध करने वाले व्यक्तियों के साक्ष्य को एकत्रित नही किया जाता है।

D. दहेज प्रतिषेध अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है।

C. दहेज प्रतिषेध अधिकारी द्वारा दहेज संबंधी अपराध करने वाले व्यक्तियों के साक्ष्य को एकत्रित नही किया जाता है।

Q24. दहेज प्रतिषेध अधिनियम में सलाहकार बोर्ड में कितने सदस्य होते है?

A. पांच समाज कल्याण कार्यकर्ता जिसमे कम से कम दो महिला होगी।

B. तीन समाज कल्याण कार्यकर्ता

C. दस समाज कल्याण कार्यकर्ता जिसमें कम से कम पांच महिला होगी।

D. किसी भी सलाहकार बोर्ड का गठन नही किया जाता है

A. पांच समाज कल्याण कार्यकर्ता जिसमे कम से कम दो महिला होगी।

Q25. दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 में दहेज की परिभाषा किस धारा में है?

A. धारा 1

B. धारा 2

C. धारा 3

D. धारा 4

 

B. धारा 2