Chhattisgarh River Drainage System|छत्तीसगढ़ नदी अपवाह तंत्र भाग -1

Chhattisgarh River Drainage System

हेल्लो दोस्तो,

Cgvyapamgkquiz में आप सभी अभियर्थियों का हार्दिक स्वागत है। आज हम इस पोस्ट में छत्तीसगढ़ के नदी अपवाह तंत्र (Chhattisgarh River Drainage System) का विस्तार से अध्ययन करेंगे। छत्तीसगढ़ के सभी नदी अपवाह तंत्र का विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे। 

नदियाँ किसी राज्य या देश की जीवन रेखा मानी जाती है। नदियाँ पेयजल एवं सिंचाई का मुख्य स्त्रोत होती है। छत्तीसगढ़ को मुख्य नदियों के आधार पर चार नदी अपवाह तंत्र ( river drainage system) में विभाजित किया जा सकता है। जो इस प्रकार है।

S.No.अपवाह तंत्र जल संग्रहण प्रतिशत 
1.महानदी अपवाह नदी तंत्र 58.48 
2.गोदावरी नदी अपवाह तंत्र

28.64

3.गंगा नदी अपवाह तंत्र 13.63
4.नर्मदा नदी अपवाह तंत्र 1

इस पोस्ट में हम महानदी नदी अपवाह तंत्र का विस्तार से अध्ययन करेंगे। महानदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा मानी जाती है। महानदी का विस्तार छत्तीसगढ़ में 77.43 हजार वर्ग किमी. में है। महानदी अपवाह तंत्र का विस्तार मध्य छत्तीसगढ़ में है। इसका ढल पूर्व की ओर है। राज्य के कुल अपवाह तंत्र का लगभग 58.48 प्रतिशत जल संग्रहण क्षेत्र इसके अंतर्गत आता है।

मुख्य बिंदु

  • महानदी को छत्तीसगढ़ की गंगा की संज्ञा दी गयी है।
  • इसका उद्गम स्थल सिहावा पर्वत के फरसिया नामक स्थान पर है, जो छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अंतर्गत आता है।
  • इस नदी की कुल लंबाई 851 किमी की है।
  • छत्तीसगढ़ में इसका प्रवाह 286 किमी की है।
  • इसका विस्तार छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में है।
  • कटक (ओड़िसा) के निकट बंगाल की खाड़ी में विसर्जित हो जाती है।
  • इसके तट पर स्थित स्थल है – राजिम (गरियाबंद), सिरपुर (महासमुंद), शिवरीनारायण, चंद्रपुर (चम्पा-जांजगीर)

महानदी की प्राचीन नाम

सतयुगनीलोत्पला
द्वापर युग

चित्रोत्पला

महाभारत काल

महानंदा

सूत्रकाल कनकनंदिनी
  • महानदी छत्तीसगढ़ के 9 जिलों से हो कर प्रवाहित होती है, जो है- धमतरी, कांकेर, बालोद, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चंपा, रायगढ़ 
  • शिवनाथ नदी महानदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
  • केशकाल घाटी महानदी और इंद्रावती नदी के मध्य जलविभाजक पर्वत है।
  • स्व० दिलीप सिंह जूदेव सेतु इस राज्य का सबसे लंबा सड़क पुल है, जिसकी लंबाई 1830 मी० है। ये नदीगांव के पास निर्मित किया गया है।
  • महानदी में हीराकुंड बांध बनाया गया है, जो देश की सबसे लंबी बांध है।
  • महानदी में संस्पेंशन ब्रिज का निर्मण राजिम में किया जा रहा है।

महानदी की महत्वपूर्ण संगम स्थल

महानदी में मुख्य रूप से 3 संगम स्थल है। जिसे बार बार राज्य स्तरीय परीक्षाओं और छ०ग० व्यापमं एग्जाम में पूछा जाता है।  छत्तीसगढ़ के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में इनसे प्रश्न पूछे जाते है। जो इस प्रकार है:-

स्थल    नदियों का संगम
राजिम (गरियाबंद) महानदी+पैरी नदी+सोंढुर नदी
शिवरीनारायण (जांजगीर-चंपा) महानदी+शिवनाथ नदी+जोंक नदी
चंद्रपुर (जांजगीर-चंपा) महानदी+मांड नदी+लात नदी

महानदी की मुख्य परियोजना

महानदी में बृहद रूप से तीन परियोजना है जो सिंचाई और बिजली उत्पादन के उद्देश्य से चलाई जा रही है। जिसके फलस्वरूप बांधों का निर्माण किया गया है।

रुद्री पिक-अप वियर (1912-15) 

  • ये परियोजना महानदी में है, जो धमतरी जिले में स्थिति है।
  • यह राज्य की पहली सिंचाई परियोजना है। 

दुधवा जलाशय (1953)

  • ये परियोजना महानदी में है जो धमतरी जिले में स्थिति है।
  • ये स्वतंत्रता के बाद बानी छत्तीसगढ़ की पहली बांध है।

गंगरेल बांध/ रविशंकर जलाशय(1978-1979)

  • ये परियोजना धमतरी जिले में महानदी पर स्थिति है।
  • यह महानदी परियोजना का प्रमुख बांध है।
  • यह छत्तीसगढ़ का सबसे लंबी बांध है जिसकी लंबाई 1380मी० है।

महानदी अपवाह तंत्र से पूछे जाने वाले प्रश्न।Important Quiz Related Mahanadi River Drainage System

महानदी अपवाह तंत्र से हर CGPSC और छ०ग० व्यापमं (CGVYAPAM) एग्जाम में 2 से 3 प्रश्न जरूर पूछे जाते है। इस लिए हम यह आपके लिए महानदी अपवाह तंत्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ले कर आये है। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकते है।

Q1. महानदी के प्राचीन नाम से सम्बंधित युग्म में से कौनसा सही नही है?

A. सतयुग में – नीलोत्पला

B. महाभारत काल में – महानंदा

C. द्वापर युग में – कनकनंदिनी

D. महाभारत काल में – महानंदा

Q2. वायु पुराण में महानदी को किस नाम से जाना जाता है?

A. नीलोत्पला

B. कनकनंदिनी

C. चित्रोत्पला

D. महानदी

Q3. निम्नलिखित में से कौन सी नदी महानदी की सबसे बड़ी सहायक नही है?

A. हसदेव नदी

B. पैरी नदी

C. शिवनाथ नदी

D. सिलयारी नदी

Q4. महानदी छत्तीसगढ़ के कितने जिलों से होकर प्रवाहित होती है?

A. 6 जिले

B. 7 जिले

C. 8 जिले

D. 9 जिले

Q5.  महानदी की छत्तीसगढ़ में कुल प्रवाह क्षेत्र है?

A. 240 km

B. 286 km

C. 186 km

D. 858 km

Q6. महानदी और शिवनाथ नदी का संगम स्थल किस नगर के समीप है? 

A. शिवरीनारायण

B. राजिम

C. चंद्रपुर

D. इनमें से कोई नही

Q7. कौन सी नदी छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा के नाम से जानी जाती है?

A. शिवनाथ नदी

B. हसदो नदी

C. महानदी

D. पैरी नदी

Q8. छत्तीसगढ़ में महानदी अपवाह तंत्र  का जल संग्रहण क्षेत्र कितने प्रतिशत है?

A. 54.54%

B. 45.89%

C. 58.48%

D. 77.48%

Q 9. स्व० दिलीप सिंह जूदेव सड़क पुल का निर्माण किस नदी पर किया गया है?

A. हसदो नदी

B. शिवनाथ नदी

C. महानदी

D. इन्द्रावती नदी

Q10. किस वर्ष में रुद्री पिक-अप वियर का निर्माण महानदी पर किया गया?

A. 1912

B. 1958

C. 1978

D. 1930

Q11. किस नदी का उद्गम स्थल सिहावा पर्वत के समीप फरसिया नामक स्थान में है?

A. महानदी

B. शिवनाथ नदी

C. खारुन नदी

D. मनिहारी नदी

Q12. साराडीह बैराज का निर्माण महानदी में किया गया है। ये बैराज किस जिले के अंतर्गत आता है?

A. महासमुंद

B. बलौदाबाजार

C. जांजगीर-चाम्पा

D. गरियाबंद

छत्तीसगढ़ की नदी अपवाह तंत्र से संबंधित CGPSC  में पूछे गए प्रश्न

महानदी सिंचाई परियोजना छत्तीसगढ़ की वृहद परियोजना है। महानदी सिंचाई परियोजना की शुरुआत 1915 से हुई है। रुद्री पिक-अप वियर का निर्माण 1915 में किया गया इसके बाद दो और जलाशयों दुधवा जलाशय (1953) और गंगरेल बांध/ रविशंकर जलाशय(1978-1979) का निर्माण धमतरी जिले में किया गया, ये सभी परियोजनाए निर्माण विश्व बैंक की सहयोग से किया गया है। 

महानदी अपवाह तंत्र छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा नदी अपवाह तंत्र (river drainage system) है। महानदी का विस्तार छत्तीसगढ़ में 77.43 हजार वर्ग किमी. में है। राज्य के कुल अपवाह तंत्र का लगभग 58.48 प्रतिशत जल संग्रहण क्षेत्र इसके अंतर्गत आता है। छत्तीसगढ़ में इसका प्रवाह 286 किमी की है। इसका विस्तार छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में है।

महानदी की सहायता नदियाँ महानदी अपवाह तंत्र को राज्य की सबसे बड़ी नदी अपवाह तंत्र बनती है। महानदी की प्रमुख सहायक नदियों को हम दो भागों में विभाजित कर सकते है। 

1). उत्तर की ओर से महानदी में मिलने वाली सहायक नदियां

2). दक्षिण की ओर से महानदी में मिलने वाली सहायक नदियां

1.  उत्तर की ओर से महानदी में मिलने वाली सहायक नदियां : शिवनाथ नदी , हसदो नदी , मांड नदी , केलो नदी , ईब नदी |

2. दक्षिण की ओर से महानदी में मिलने वाली सहायक नदियां : दूध नदी ,सिलयारी नदी, पैरी नदी, जोंक नदी , लात नदी

Leave a comment