खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक परीक्षा से संबंधी प्रश्नोत्तरी | उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से संबंधित प्रश्नोत्तरी

खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक परीक्षा से संबंधी प्रश्नोत्तरी

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से संबंधित प्रश्नोत्तरी। फ़ूड इंस्पेक्टर एग्जाम क्विज । Food inspector exam gk quiz । खाद्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित प्रश्नोत्तरी । खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक परीक्षा से संबंधी  प्रश्नोत्तरी 

इस पोस्ट में हमने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 व 2019 से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया है जो खाद्य आपूर्ति निरीक्षक भर्ती परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हमने महत्वपूर्ण25 प्रश्नों को लिया है जो परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी है। अगर आपको हमरा ये पोस्ट पसंद आता है तो इसे लाइक और शेयर कीजिये ताकि और लोगो को भी हेल्प मिल सके।

खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक परीक्षा से संबंधी प्रश्नोत्तरी

Q1. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) कब मनाया जाता है?

A. 8 मार्च

B. 15 मार्च

C. 15 फरवरी

D. 15 अप्रैल

B. 15 मार्च

Q2. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (National Consumer Day) मनाया जाता है?

A. 24 मार्च को

B. 18 फरवरी को

C. 15 मई को

D. 24 दिसंबर को

D. 24 दिसंबर को

Q3. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 में इनमें से कौन सा प्रावधान 2019 में जोड़ा गया है?

A. उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग

B. केंद्रीय उपभोक्ता सरंक्षण प्राधिकरण

C. मध्यस्थता का एक वैल्पिक विवाद समाधान तंत्र

D. उपरोक्त सभी

D. उपरोक्त सभी

Q4. इनमें से किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान भारत मे उपभोक्ता सरंक्षण विधेयक 1986 पारित किया गया?

A. इन्द्रगाँधी

B. राजीव गाँधी

C. पी.वी. नरसिंह राव

D. चौधरी चरण सिंह

B. राजीव गाँधी

Q5. इनमें से किस राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान “उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम 1986” लागू हुआ था?

A. एन. संजीव रेड्डी

B. वी.वी. गिरी

C. ज्ञानी जैल सिंह

D. इनमें से कोई नही

C. ज्ञानी जैल सिंह

Q6. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत निम्नलिखित में से किस धारा में “जिला उपभोक्ता फोरम” के गठन का प्रावधान है?

A. धारा 8

B. धारा 9

C. धारा 10

D. धारा 12

B. धारा 9

Q7. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के अंतर्गत गठित “केंद्रीय उपभोक्ता सरंक्षण प्राधिकरण” का अध्यक्ष कौन होगा?

A. राज्य सरकार

B. केन्द्र सरकार

C. सरकार द्वारा नियुक्त चीफ कमिश्नर

D. लोकसभा अध्यक्ष

C. सरकार द्वारा नियुक्त चीफ कमिश्नर

Q8. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को राजपत्र में कब प्रकाशित किया गया?

A. 9 मार्च 2019 को

B. 1 अप्रैल 2019 को

C. 9 जनवरी 2019 को

D. 9 अगस्त 2019 को

D. 9 अगस्त 2019 को

Q9.  उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 का उद्देश्य है?

1. उपभोक्ताओं के हितों का सरंक्षण

2. विवादों का निपटारा

3. प्रभावी प्रशासन

4. आनुषंगिक विषयों का उपबंध करना

सही कूट है :-

A. 1

B. 1,2

C. 1,2,3

D. 1,2,3,4

D. 1,2,3,4

Q10. ई- कॉमर्स संस्थाओं को अपने उपभोक्ताओं के शिकायत को किस समय तक सुनना अनिवार्य होगा?

A. 6 घंटे के अंदर

B. 12 घंटे के अंदर

C. 24 घंटे के अंदर

D. 48 घंटे के अंदर

D. 48 घंटे के अंदर

Q11. ई- कॉमर्स संस्थाओं के द्वारा अपनी ग्राहकों को कौन- कौन सी जानकारी देना आवश्यक है?

A. वारंटी

B. गारंटी

C. रिटर्न

D. ये सभी

D. ये सभी

Q12. जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्यों का कार्यकाल होता है?

A. 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक

B. 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक

C. 5 वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक

D. 6 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक

A. 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक

Q13. जिला उपभोक्ता सरंक्षण परिषद का अध्यक्ष होता है :-

A. जिला न्यायाधीश

B. कमिश्नर

C. कलेक्टर

D. हाई कोर्ट के जज

C. कलेक्टर

Q14. नवीनतम उपभोक्ता सरंक्षण नियम 2021 के अनुसार 2 करोड़ रुपये से अधिक सेवा या माल से संबंधित शिकायत कहाँ दर्ज कराई जा सकती है?

A. जिला आयोग में

B. राज्य आयोग में

C. राष्ट्रीय आयोग में

D. इनमें से कोई नही

C. राष्ट्रीय आयोग में

राष्ट्रीय आयोग का पूरे देश पर क्षेत्रीय अधिकार है। राष्ट्रीय आयोग के पास उन शिकायतों पर विचार करने का क्षेत्राधिकार है, जहाँ विचार के रूप में भुगतान की गई वस्तुओं या सेवाओं का मूल्य दो करोड़ रुपये से अधिक है।

Q15. यदि जिला आयोग के आदेश से कोई भी पक्ष संतुष्ट नही है तो वह आदेश की तारीख से ________________दिनों के भीतर तथ्यों या कानून के आधार पर राज्य आयोग को ऐसे आदेश के खिलाफ अपील कर सकता है:-

A. 15  दिनों के भीतर

B. 30 दिनों के भीतर

C. 45 दिनों के भीतर

D. 60 दिनों के भीतर

C. 45 दिनों के भीतर

यदि जिला आयोग के आदेश से कोई भी पक्ष संतुष्ट नही है तो वह आदेश की तारीख से 45 दिनों के भीतर तथ्यों या कानून के आधार पर राज्य आयोग को ऐसे आदेश के खिलाफ अपील कर सकता है।

Q16. यदि राष्ट्रीय आयोग के आदेश से कोई भी पक्ष संतुष्ट नही है, तो वह इस आदेश के खिलाफ कहाँ अपील कर सकता है?

A. उच्च न्यायालय में

B. सर्वोच्च न्यायालय में

C. A और B दोनों में

D. इनमें से कोई नही

B. सर्वोच्च न्यायालय में

Q17. जिला आयोग के निर्णय के विरुद्ध कितने दिनों के भीतर राज्य आयोग में अपील की जा सकती है?

A. 15 दिन के भीतर

B. 30 दिन के भीतर

C. 45 दिन के भीतर

D. 60 दिन के भीतर

B. 30 दिन के भीतर

Q18. राज्य आयोग के सदस्य अथवा अध्यक्ष अपना इस्तीफा किसे सौंपते है?

A. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को

B. केन्द्र सरकार को

C. राज्य सरकार को

D. इनमें से कोई नही

C. राज्य सरकार को

Q19. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में अध्यक्ष के अलावा सदस्यों की संख्या कम से कम कितनी हो सकती है?

A. तीन

B. चार

C. पाँच

D. सात

B. चार

Q20. निम्नलिखित में से कौन उपभोक्ता की परिभाषा के अंतर्गत नही आता है?

A. किसी माल का उपभोग हेतु क्रय करने वाला व्यक्ति

B. किसी वस्तु को भाड़े पर लेता है

C. ऐसा व्यक्ति जो किसी माल को पुनः विक्रय या किसी वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए अभिप्राप्त करता है

D. ये सभी उपभोक्ता की श्रेणी में आते है

C. ऐसा व्यक्ति जो किसी माल को पुनः विक्रय या किसी वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए अभिप्राप्त करता है

Q21. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत सेवा से अभिप्रेत है “कोई भी सेवा” किन्तु सेवा में शामिल नही है:-

A. बैंककारी, वित्त पोषण, बीमा

B. विद्युत या अन्य ऊर्जा के प्रदय

C. मनोरंजन, आमोद-प्रमोद, समाचार एवं अन्य जानकारी की सुविधाओ का प्रबंध

D. निःशुल्क सेवा या व्यक्तिगत सेवा संविदा के अधीन सेवा किया जाना

D. निःशुल्क सेवा या व्यक्तिगत सेवा संविदा के अधीन सेवा किया जाना

Q22. राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है?

A. राष्ट्रपति द्वारा

B. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा

C. राज्य सरकार द्वारा

D. केंद्रीय सरकार द्वारा

D. केंद्रीय सरकार द्वारा

Q23. “विनिर्माता” से ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत है जो :- 

A. किसी वस्तु या माल या उसके भाग को बनता है या उसका विनिर्माण करता है।

B. किसी माल का विनिर्माण नही करता है बल्कि अन्य व्यक्तियों द्वारा बनाये गए माल या वस्तु के बारे में यह दावा करता है कि वह उसके द्वारा विनिर्मित माल है।

C. किसी अन्य विनिर्मित द्वारा बनाए गए माल या वस्तु पर अपना स्वयं का चिन्ह लगवाता है।

D. उपरोक्त सभी

D. उपरोक्त सभी

Q24. “उपभोक्ता विवाद” से कोई ऐसा विवाद अभिप्रेत है जब वह व्यक्ति जिसके विरुद्ध परिवाद किया गया है, परिवाद में अंतर्विष्ट अभिकथनो से : – 

A. इंकार करता है

B. उनका प्रतिवाद करता है

C. A और B दोनों सही है

D. A और B दोनों गलत है

C. A और B दोनों सही है

Q25. राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल कितना होता है?

A. 5 साल या 65 साल की आयु तक

B. 5 साल या 70 साल की आयु तक

C. 6 साल या 67 साल की आयु तक

D. 5 साल या 67 साल की आयु तक

B. 5 साल या 70 साल की आयु तक

Q26. जिला आयोग के निर्णय के विरुद्ध शिकायत कहा कि जा सकती है?

A. राज्य आयोग में

B. केंद्रीय आयोग में

C. उच्च न्यायालय में

D. उपरोक्त सभी जगह

A. राज्य आयोग में

Q27. राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से कौन करता है?

A. राज्य सरकार

B. केंद्र सरकार

C. राष्ट्रपति

D. इनमें से कोई नही 

B. केंद्र सरकार

Q28. केंद्रीय उपभोक्ता सरंक्षण परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव किस प्रकृति के होते है?

A. आदेशात्मक

B. परामर्शात्मक

C. उपदेशात्मक

D. निवेदनात्मक

B. परामर्शात्मक

Q29. उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम 2019 के तहत “केंद्रीय उपभोक्ता सरंक्षण प्राधिकरण” के गठन का प्रावधान किस धारा में है?

A. धारा 9

B. धारा 10

C. धारा 11

D. धारा 15

B. धारा 10

Q30. यदि किसी अभिनेता द्वारा किसी उत्पाद की भ्रामक विज्ञापन की जाती हैओ तो उस पर जुर्माने की राशि होगी : –

A. 5 लाख

B. 10 लाख

C. 15 लाख

D. 20 लाख

B. 10 लाख

Share it

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

Popular Post

Popular Categories