आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग 1 | Food Inspector Exam Gk Quiz

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग 1

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग 1 | खाद्य निरीक्षक से संबंधित प्रश्नोत्तरी| Food Inspector Exam Gk Quiz | फ़ूड इंस्पेक्टर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

आप सभी का हमारे एडुकेशन वेबसाइट cgvyapamgkquiz में स्वागत है। आज हम इस पोस्ट में छ. ग. व्यापमं द्वारा लिए जाने वाले फ़ूड इंस्पेक्टर एग्जाम (Food Inspector Exam) में पूछे जाने वाले प्रश्नों का अध्ययन करेंगे। cgvyapam food inspector exam में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 से कम से कम 8 से 10 प्रश्न पूछे जाते है। जो फ़ूड इंस्पेक्टर एग्जाम (Food Inspector Exam) की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 को हम दो भागों में अध्ययन करेंगे क्योंकि इसमें से बहुत सारे प्रश्न पूछे जाते है इस लिए हम हर धारा से सम्बंधित प्रावधानों से प्रश्नों को आप तक लेके आएंगे।

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (Essential Commodities Act 1955)

देश मे आवश्यक वस्तु अधिनियम संसद द्वारा 1955 में पारित कानून के रूप में किया गया है। भारतीय संविधान की समवर्ती सूची में दर्ज क्रमांक 33 में खाद्यान्न के उत्पादन, प्रदय एवं वितरण के नियंत्रण हेतु संसद द्वारा लोकहित में कानून बनाने का प्रावधान किया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम का मूल उद्देश्य जनसाधारण जे हित मे आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन, प्रदय, वितरण और व्यापार तथा वाणिज्य को नियंत्रित करना है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में कुल 16 धाराएं शामिल है। जिले की सीमा के भीतर आवश्यक वस्तुओं के उपरोक्त नियंत्रण से संबंधित इस अधिनियम में अधिकांश शक्तियां जिले के कलेक्टर को दी गई है। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत पूर्व में अनेक आवश्यक वस्तुएं शामिल थी, जिनके उत्पादन, प्रदय, वितरण और व्यापार पर आम लोगों के हित मे नियंत्रण के प्रावधान किए गए थे। वर्तमान में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में शामिल आवश्यक वस्तुएं निम्नानुसार है :-

(1) औषधि

(2) उर्वरक, अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित सभी प्रकार के उर्वरक

(3) खाद्य प्रदार्थ, जिनके अंतर्गत खाद्यान्न, तिलहन और तेल भी शामिल है।

(4) कपास से बने हुए धागे

(5) पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पाद

(6) कच्चा जुट और जुट टेक्सटाइल

(7) (i) खाद्य फसलों के बीज और फलों तथा वनस्पतियों के बीज

    (ii) पशु चारे के बीज

    (iii) जुट बीज

    (iv) बिनौला (कॉटन सीड)

(8) खाद्य फसल, जिसमे गन्ने की फसल भी शामिल है

(9) चीनी या शक्कर

केंद्र सरकार और राज्य सरकार उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं के व्यापार वाणिज्य एवं वितरण आदि के नियंत्रण हेतु कानून बना सकती है।

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी भाग 1

Q1. मान्यता प्राप्त व्यापारी से अभिप्रेत है : –

A. चीनी का क्रय करने वाला कोई व्यक्ति।

B. चीनी का विक्रय करने वाला कोई व्यक्ति।

C. चीनी का वितरण करने वाला कोई व्यक्ति।

D. उपरोक्त सभी।

D. उपरोक्त सभी।

“मान्यता प्राप्त व्यापारी” से चीनी के क्रय, विक्रय और वितरण का कारबार करने वाला व्यक्ति अभिप्रेत है।

Q2. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6 के अधीन अधिहरण के किसी आदेश से व्यथित कोई व्यक्ति या व्यापारी राज्य सरकार द्वारा नियुक्त न्यायिक प्राधिकारी को अपील कर सकेगा ऐसे आदेश की संसूचना की तारीख से : –

A. एक माह के भीतर

B. दो माह के भीतर

C. तीन माह के भीतर

D. चार माह के भीतर

A. एक माह के भीतर

धारा 6 (क) के अंतर्गत की गई आवश्यक वस्तु की अधिहरण संबंधी कार्यवाही के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा नियुक्त न्यायिक प्राधिकारी के समक्ष आदेश प्राप्ति के एक माह के भीतर अपील प्रस्तुत करने का प्रावधान किया गया है।

Q3. वर्तमान में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत दंडनीय हर एक अपराध होगा : –

A. असंज्ञेय और अजमानतीय

B. जमानतीय

C. संज्ञेय

D. संज्ञेय और अजमानतीय

C. संज्ञेय

धारा 10 (क) के अंतर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध किया गया अपराध वर्तमान में संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा गया है। यह धारा 1967 में जोड़ी गई है। वर्ष 1967 में अपराधों का संज्ञेय और जमानतीय होने का प्रावधान था। वर्ष 1974 में संसद द्वारा किए गए संसोधन से धारा 10 (क) से “जमानतीय” शब्द निकाल दिया गया ।

Q4. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 2 में चीनी से अभिप्रेत है : –

A. किसी भी प्रकार की चीनी जिसमे मिश्री भी शामिल है।

B. खाण्डसारी चीनी या पूरा चीनी या पिसी हुई चीनी।

C. पैक्यूम पैक चीनी कारखाने में प्रक्रियाधीन चीनी।

D. उपरोक्त सभी।

D. उपरोक्त सभी।

Q5. धारा 9 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मिथ्या कथन के लिए कारवास की अवधि होगी : –

A. दो वर्ष

B. तीन वर्ष

C. चार वर्ष

D. पांच वर्ष

D. पांच वर्ष

धारा 9 के अंतर्गत उल्लेख किया गया है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी किसी आदेश में अपेक्षित होने पर व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी गलत होने पर अथवा गलत रिकॉर्ड दस्तावेज रखने पर संबंधित को 5 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों प्रकार का दण्ड मिल सकता है।

Q6. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 द्वारा निरसित की गई विधि है : –

A. आवश्यक वस्तु अध्यादेश 1955

B. किसी राज्य में प्रवृत्त ऐसी कोई अन्य विधि जो किसी आवश्यक वस्तु का उत्पादन, प्रदय, वितरण से नियंत्रित करती है।

C. उपरोक्त दोनों सही।

D. उपरोक्त दोनों गलत।

C. उपरोक्त दोनों सही।

Q7. धारा 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत किसी आदेश के उल्लंघन की स्थिति में कारावास की अवधि होगी : –

A. न्यनतम 1 माह से लेकर अधिकम 2 वर्ष तक

B. न्यनतम 2 माह से लेकर अधिकम 3 वर्ष तक

C. न्यनतम 3 माह से लेकर अधिकम 5 वर्ष तक

D. न्यनतम 3 माह से लेकर अधिकम 7 वर्ष तक

D. न्यनतम 3 माह से लेकर अधिकम 7 वर्ष तक

Q7. धारा 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत किसी आदेश के उल्लंघन की स्थिति में कारावास की अवधि होगी : –

A. न्यनतम 1 माह से लेकर अधिकम 2 वर्ष तक

B. न्यनतम 2 माह से लेकर अधिकम 3 वर्ष तक

C. न्यनतम 3 माह से लेकर अधिकम 5 वर्ष तक

D. न्यनतम 3 माह से लेकर अधिकम 7 वर्ष तक

D. न्यनतम 3 माह से लेकर अधिकम 7 वर्ष तक

धारा 7 के अंतर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत जारी किए गए किसी आदेश के उल्लंघन की स्थिति में दण्ड का प्रावधान किया गया है। इस अधिनियम में सामान्यतः न्यनतम 3 माह से लेकर अधिकम 7 वर्ष के कारावास का प्रावधान है। इसके अलावा दोषी व्यक्ति पर जुर्माना देने का भी दण्ड लगाया जा सकता है।

Q8. आवश्यक वस्तु अधिनियम देश मे कब से प्रभावशील हुआ है?

A. 1 जनवरी 1955 से

B. 1 अप्रैल 1955 से

C. 1 जुलाई 1955 से

D. 10 जुलाई 1955 से

B. 1 अप्रैल 1955 से

 

Q9. आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के अधीन किये गये आदेश के अनुसरण में जहाँ आवश्यक वस्तु का अभिग्रहण किया जाता है वहाँ ऐसे अभिग्रहण की रिपोर्ट की जाएगी : –

A. राज्य सरकार से

B. केंद्रीय सरकार से

C. कलेक्टर से

D. उच्च न्यायालय से

C. कलेक्टर से

धारा 6 (क) में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत जारी किसी आदेश के उल्लंघन की स्थिति में जब्त की गई आवश्यक वस्तु को अधिहरण की शक्ति कलेक्टर की दी गई है।

Q10. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत “आवश्यक वस्तु” की परिभाषा में ” अन्य वस्तुओं” को शामिल किया जा सकता है?

A. अधिनियम के संशोधन द्वारा

B. राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा

C. केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करके

D. अनुसूची में संशोधन के द्वारा

C. केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करके

Q11. आवश्यक वस्तु अधिनियम के द्वारा जनसाधारण के हित मे कुछ आवश्यक वस्तुओं के व्यापार-वाणिज्य में निम्नलिखित के लिए संदर्भ में नियंत्रण का प्रावधान है?

A. उत्पादन

B. प्रदय

C. वितरण

D. उपरोक्त सभी

D. उपरोक्त सभी

Q12. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के संबंध में सही नही है?

A. केंद शासित प्रदेश में लागू नही है

B. राष्ट्रीय राजधानी में लागू नही है

C. जम्मू-कश्मीर राज्य में लागू नही है

D. उपरोक्त सभी

D. उपरोक्त सभी

Q13. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में परिभाषायें किसी धारा में उल्लेखित है : –

A. धारा 1

B. धारा 2 

C. धारा 3

D. धारा 7

B. धारा 2 

Q14. आवश्यक वस्तु अधिनियम के  किस धारा के अधीन केंद्र सरकार किसी भी वस्तु को आवश्यक वस्तु घोषित कर सकती है अथवा पूर्व से अनुसूची में शामिल किसी आवश्यक वस्तु को हटा सकती है?

A. धारा 2 (क)

B. धारा 2 (ख)

C. धारा 2 (ग)

D. धारा 2 (घ)

A. धारा 2 (क)

Q15. आवश्यक वस्तु की अनुसूची में किसी वस्तु को जोड़ने एवं हटाने का अधिकार किसे प्राप्त है?

A. संसद को

B. राज्य विधानसभा को

C. केंद्रीय सरकार को

D. राज्य सरकार को

C. केंद्रीय सरकार को

धारा 2 (क)(2) के अंतर्गत केंद्र सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए किसी भी वस्तु को आवश्यक वस्तु घोषित कर सकती है। अथवा पूर्व से अनुसूची में शामिल किसी वस्तु को हटा भी सकती है। यह अधिकार राज्य सरकार को प्राप्त नही है।

Q16. कौन सी विधि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 द्वारा निरसित की गई है?

A. आवश्यक वस्तु अध्यादेश 1955 

B. किसी राज्य में प्रवृत्त ऐसी कोई अन्य विधि जो किसी आवश्यक वस्तु का उत्पादन, प्रदाय, वितरण से नियंत्रित करती है

C. उपरोक्त दोनों सही है

D. उपरोक्त दोनों गलत है

C. उपरोक्त दोनों सही है

 

Q17. आवश्यक वस्तु की अनुसूची में 6 माह के बाद किसी आवश्यक वस्तु को बनाये रखने हेतु समय-सीमा का अधिकार किसे है?

A. संसद को

B. राज्य विधानसभा को

C. केंद्रीय सरकार को

D. राज्य सरकार को

C. केंद्रीय सरकार को

Q18. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का संबंध संविधान की सातवीं अनुसूची की किस सूची में है?

A. सूची – 1 संघ सूची

B. सूची – 2 राज्य सूची

C. सूची – 3 समवर्ती सूची

D. A और B दोनों में

C. सूची – 3 समवर्ती सूची

Q19. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 2 (ख) के अंतर्गत “खाद्य फसलों” के अंतर्गत शामिल है?

A. खाद्यान्न फसल

B. तिलहन फसल

C. गन्ना

D. उपरोक्त सभी

C. गन्ना

Q20. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (The Essential Commodities Act, 1955) की अनुसूची में शामिल आवश्यक वस्तुएं है?

A. औषधि

B. उर्वरक

C. खाद्यान्न, तिलहन, खाद्य तेल

D. उपरोक्त सभी

D. उपरोक्त सभी

Q21. आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की अनुसूची में शामिल नही है?

A. सीमेंट

B. कपास से बने सूत

C. पेट्रोलियम प्रदार्थ

D. जूट

A. सीमेंट

Q22. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में “बिनौला” को किस वर्ष आवश्यक वस्तु की अनुसूची में जोड़ा गया है?

A. वर्ष 1956 में

B. वर्ष 1998 में

C. वर्ष 2002 में

D. वर्ष 2010 में

D. वर्ष 2010 में

Q23. निम्नलिखित में कौन से बीज आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सूची में शामिल है?

A. खाद्य फसल

B. पशु चारा

C. जूट

D. उपरोक्त सभी

D. उपरोक्त सभी

Q24. आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 2 (ङ) में चीनी को किस वर्ष जोड़ा गया है?

A. 1956 में

B. 1965 में

C. 1967 में

D. 1971 में

C. 1967 में

Q25. “कीमत नियंत्रण” विषय भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की किस सूची में शामिल है?

A. संघ सूची

B. राज्य सूची

C. समवर्ती सूची

D. A और C दोनों में

C. समवर्ती सूची

Share it

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp

Popular Post

Recent Post

Popular Categories