Cgvyapam Food Inspector Important Quiz 2021
cgvyapamgkquiz में आप सभी अभियर्थियों का स्वागत है इस पोस्ट मे छ. ग. व्यापमं खाद्य निरीक्षक परीक्षा (Cgvyapam Food Inspector Important Quiz 2021) में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली का विस्तार से अध्ययन किया गया है
cgvyapamgkquiz में आप सभी अभियर्थियों का स्वागत है इस पोस्ट मे छ. ग. व्यापमं खाद्य निरीक्षक परीक्षा (Cgvyapam Food Inspector Important Quiz 2021) में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली का विस्तार से अध्ययन किया गया है जो फ़ूड इंस्पेक्टर एग्जामिनेशन 2021 के लिए अति महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सिद्ध हो सकती है। साथ मे ऑब्जेक्टिव प्रश्नों (Objective Question) को भी शामिल किया गया है। जो परीक्षा के दृष्टिकोण से उपयोगी है।
छत्तीसगढ़ में मूल्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली
छत्तीसगढ़ राज्य में मूल्य एवं सर्वाधिक वितरण प्रणाली के संचालन एवं निगरानी के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा जनवरी 2017 में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 लागू किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय प्रदेश में 6,501 उचित मूल्य दुकानें संचालित थी। किन्तु नवंबर 2020 की स्थिति में कुल 12,451 उचित मूल्य दुकानें संचालित है। जिसमे से 1,302 शहरीय क्षेत्र में और 11,149 ग्रामीण क्षेत्र में संचालित की जा रही है। राजनांदगांव जिले में सर्वाधिक उचित मूल्य की दुकानें है, तथा नारायणपुर जिले में सबसे कम उचित मूल्य की दुकानें संचालित है।
छत्तीसगढ़ में कुल राशनकार्ड धारित परिवारों की संख्या
छत्तीसगढ़ राज्य में नवंबर 2020 के आकड़ो के अनुसार राशनकार्ड धारित परिवारों की कुल संख्या 67,11,118 है। छत्तीसगढ़ राज्य के 28 जिलों में से रायपुर जिले में सबसे अधिक राशनकार्ड धारितों की संख्या है। माह नवंबर 2020 की स्थिति में राज्य में प्रचलित राशनकार्डो की संख्या निम्नानुसार है।
क्र. | राशनकार्ड का प्रकार | राशनकार्ड का रंग | राशनकार्ड की संख्या |
1. | प्राथमिकता | लाल | 43.08 लाख |
2. | अन्त्योदय | पीला | 14.02 लाख |
3. | एकल निराश्रित | स्लेटी | 38.6 हजार |
4. | निः शक्तजन | काला | 10.5 हजार |
5. | अन्नपूर्णा | नीला | 6.1 हजार |
6. | सामान्य | सफेद | 9.44 लाख |
योग | 67.11 लाख |
मुख्यमंत्री सार्वभौम पीडीएस प्रणाली
मुख्यमंत्री सार्वभौम पीडीएस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 2 अक्टूबर 2019 को गांधी जयंती के अवसर पर की गई है। ये छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एक क्रांतिकारी योजना है। इस योजना के तहत बीपीएल और एपीएल परिवारों को खाद्यान प्रदान किया जा रहा है। इस योजना से प्रदेश के 92% जनसंख्या लाभगित हो रहे है। इस योजना के अंतर्गत जनता को रियायती दरों में खाद्यान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका विवरण निम्नानुसार है।
राशनकार्ड का प्रकार | चावल की मात्रा | रियायती दर |
अन्त्योदय | 35 Kg | 1 रु/Kg |
प्राथमिकता | 1 सदस्य – 10Kg 2 सदस्य – 20Kg 3 से 5 सदस्य – 35Kg 5 से ज्यादा – 7 Kg/सदस्य | 1 रु/Kg |
अन्नपूर्णा | कुल 35 Kg जिसमे से 10 Kg मुक्त में तथा 25 Kg – 1रु/Kg | 1 रु/Kg |
निराश्रित | 10 Kg | निः शुल्क |
निः शक्तजन | 10 Kg | निः शुल्क |
सामान्य | 1 सदस्य – 10Kg 2 सदस्य – 20Kg 3 से 5 सदस्य – 35Kg | 10रु/Kg |
Note:
- अनुसूचित क्षेत्र के प्राथमिकता और अंत्योदय परिवारों को 2 किलोग्राम चना 5 रूपए प्रति किलोग्राम के दर पर प्रदान किया जा रहा है।
- प्राथमिकता और अंत्योदय राशनकार्ड धारित परिवारों को 1 किलोग्राम शक्कर 17 रूपए की दर से प्रदान किया जा रहा है।
- बस्तर संभाग के उचित मूल्य के दुकानों में 1 किलोग्राम गुड़ 17 रूपए की दर से प्रदान किया जा रहा है।
- प्राथमिकता और अंत्योदय राशनकार्ड धारित परिवारों कैरोसिन का वितरण किया जा रहा है।
- अनुसूचित क्षेत्रो में आयोडीनयुक्त 2 किलोग्राम नमक निः शुल्क और गैर अनुसूचित क्षेत्रो में 1 किलोग्राम निः शुल्क वितरण किया जाता है।
समर्थन मूल्य पर खाद्यान खरीदी खरीफ वर्ष 2020-21
- राशन वितरण और धान खरीदी (उपार्जन) में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सम्पूर्ण सार्वजनिक वितरण प्रणाली का वर्ष 2007-08 से कम्प्यूटरीकरण किया है। इसके जरिये सम्पूर्ण प्रणाली को ऑन लाइन किया गया है।
- छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या वर्तमान में 2310 है। तथा पंजीकृत किसानों की संख्या 21.48 लाख है।
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदने (उपार्जित) वाली अधिकृत संस्था छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) है। तथा मक्का खरीदने वाली अधिकृत संस्था छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम है।
- न्यनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (उपार्जन) की समय 1 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक निर्धारित किया गया है।
- न्यनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की समय सीमा 1 दिसंबर 2020 से 31 मई 2021 तक निर्धारित किया गया है।
- 2020-21 में केंद्र सरकार द्वारा जारी सामान्य धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868रु. तथा ग्रेड – ए धान के लिए 1888रु. निर्धारित किया गया है।
- 2020-21 में केंद्र सरकार द्वारा जारी मक्का खरीदी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1850रु निर्धारित किया गया है।
- एक किसान से अधिकतम 15 क्विंटल/एकड़ की दर से धान खरीदी निर्धारित की गई है। तथा मक्का के लिए एक एकड़ से अधिकतम 10 क्विंटल की खरीदी निर्धारित किया गया है।
- खरीफ वर्ष 2020-21 में 92 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी राज्य सरकार द्वारा किया गया है। जो अबतक प्रदेश में की गई धान खरीदी में सर्वाधिक है।
- वर्ष 2021-22 के लिए सामान्य धान का न्यनतम समर्थन मूल्य 1940रु./क्विंटल तथा ग्रेड – ए के लिए 1960रु. निर्धारित किया गया है, जो वर्ष 2020-21 की तुलना में 72रु. अधिक है।
चावल उत्सव
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन सामग्री के वितरण की नियमित निगरानी के लिए फ़रवरी 2008 से चावल उत्सव प्रारंभ किया गया है। चावल उत्सव के लिए जिन गांवों में उचित मूल्य दुकान संचालित है। और साप्ताहिक हाट बाजार भी लगता है,वहाँ प्रत्येक महीने की 06 तारीख के बाद लगने वाले प्रथम हाट बाजार के दिन चावल उत्सव का आयोजन किया जाता है। तथा शेष उचित मूल्य दुकानें जिन गांव में संचालित है, वहां प्रत्येक महीने की 07 तारीख को चावल उत्सव आयोजन हो रहा है।
खाद्य निरीक्षक परीक्षा (Cgvyapam Food Inspector Important Quiz 2021) में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से पूछे जाने वाले अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
#1. नवंबर 2020 की स्थिति में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कुल कितने उचित मूल्य की दुकानें संचालित की जा रही है?
Answer Is C. 12,451
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के अंतर्गत नवंबर 2020 की स्थिति में प्रदेश में कुल उचित मूल्य की दुकानें की संख्या 12,451 है।
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के जरिये छत्तीसगढ़ राज्य में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है।
- वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) का क्रियान्वयन 130 पीडीएस प्रदाय केंद तथा 12,451 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है।
#2. राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के माध्यम से हर महीनें कितने राशनकार्ड धारियों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है?
Answer Is C. 67.11 लाख
वर्तमान समय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के माध्यम से राज्य में 67.11 लाख राशनकार्ड धारियों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
#3. छत्तीसगढ़ प्रेदेश में वर्तमान में कौनसा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम लागू है?
Answer Is A. छ०ग० खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 (Chhattisgarh Food and Nutrition Security Act 2012)
- वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012( Chhattisgarh Food and Nutrition Security Act 2012) लागू है।
- खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम लागू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है।
#4. प्रदेश में अतिरिक्त गरीब परिवारों को रियायती दर पर खाद्यान्न प्रदाय करने के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना किस वर्ष से प्रारंभ की गई थी?
प्रदेश में अतिरिक्त गरीब परिवारों को रियायती दर पर खाद्यान्न प्रदाय करने के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना अप्रैल 2007 से प्रारंभ की गई है।
#5. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public distribution system) को राज्य में किस वर्ष कंप्यूटरीकृत किया गया ?
देश मे पीडीएस (Public distribution system) का सबसे पहले कंप्यूटरीकृत करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ है। वर्ष 2007-08 से राज्य में राज्य में पीडीएस को कंप्यूटरीकृत किया गया थ।
#6. छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय प्रदेश में कितनी उचित मूल्य की दुकानें संचालित थी?
Answer Is B. 6,501
छ०ग० राज्य के गठन के समय प्रदेश में 6,501 उचित मूल्य की दुकानें संचालित की जा रही थी।
#7. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश में अन्त्योदय परिवारों के लिए खाद्यान्न की मासिक पात्रता रखी गई है?
#8. छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए शासन द्वारा अधिकृत एजेंसी है?
#9. वर्तमान खरीफ वर्ष 2020-21 में सहकारी समितियों द्वारा शासकीय धान की खरीदी के लिए कितने धान खरीदी केंद्र संचालित किये गये है?
#10. वर्ष 2020-21 की तुलना में वर्ष 2021-22 में सामान्य धान के समर्थन मूल्य में कितने रुपये की वृद्धि की गई है?
Answer Is C.72 रु. की वृद्धि
वर्ष 2021-22 के लिए सामान्य धान का न्यनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये/क्विंटल तथा ग्रेड – ए के लिए 1962 रुपये निर्धारित किया गया है, जो वर्ष 2020-21 की तुलना में 72 रुपये अधिक है।
#11. वर्तमान खरीफ वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार द्वारा जारी मक्का खरीदी (उपार्जन) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना निर्धारित किया गया है?
Answer Is B. 1850 रूपए
वर्तमान खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए भारत सरकार ने मक्का उपार्जन का न्यनतम समर्थन मूल्य 1850 रु. निर्धारित किया है।
#12. भारत सरकार ने गरीबों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Targeted Public Distribution System) की शुरुआत किस वर्ष से की थी?
Answer Is C.जून 1997
भारत सरकार ने गरीबों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टी.पी.डी.एस.) की शुरुआत जून 1997 से की है।
#13. माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित (Danteshwari Maize Processing and Marketing Cooperative Society Limited) की स्थापना छत्तीसगढ़ के किस ज़िले में की जा रही है?
Answer Is D. कोंडागांव
माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित (Danteshwari Maize Processing and Marketing Cooperative Society Limited) की स्थापना छत्तीसगढ़ के कोंडागांव ज़िले में की जा रही है। इस संयंत्र के निर्माण में 135 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस प्लान्ट से प्रतिवर्ष 63 हजार 600 मैट्रिक टन मक्के का उपयोग एथेनॉल (Ethanol) उत्पादन में किया जाएगा।
#14. केंद्र सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए ग्रेड ए धान का न्यनतम समर्थन मूल्य कितना निर्धारित किया गया है?
Answer Is B. 1960 रूपए
केंद्र सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए ग्रैड ए धान का न्यनतम समर्थन मूल्य 1960 रूपए निर्धारित किया गया है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 72 रूपए अधिक है।
#15. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन सामग्री के वितरण की नियमित निगरानी के लिए किस वर्ष से चावल उत्साव कार्यक्रम की शुरुआत की है?
#16. छ०ग० राज्य में ई- केरोसिन योजना किस वर्ष प्रारंभ की गई ?
#17. मुख्यमंत्री सार्वभौम पीडीएस (Universal PDS) योजना की शुरुआत किस वर्ष हुए थी?
#18. छ०ग० राज्य में अन्त्योदय परिवारों को किस रंग का राशन कार्ड प्रदान किया गया है?
#19. सामान्य वर्ग के परिवारों को प्रतिमाह रियायती दर पर कितने रुपये किलोग्राम की दर से चावल का वितरण किया जा रहा है?
#20. छ०ग० राज्य में विकेन्द्रीकृत खाद्यान्न उपार्जन योजना किस वर्ष से संचालित की जा रही है?
अगर आपको हमरा ये प्रयास अच्छा लगा हो और exam की दृष्टि से उपयोगी लगता है तो कृपा इस पोस्ट को शेयर और लाइक करे ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी इसका लाभ ले सके|
Your work is good ..I appreciate your work and thank you for helped through given information about it……..
thank u bro . keep reading